इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। रविवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। नगर के मुस्लिम बहुल इलाकों से अमन और एहतराम के माहौल में अलम और ताजिया जुलूस निकाला गया। मोहर्रम को खुशियों का नहीं बल्कि गम का महीना माना जाता है। कर्बला की घटना एक ऐसी त्रासदी थी, जिसमें इमाम हुसैन सहित उनके छोटे बच्चे तक प्यासी शहीद हो गए थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह स्वयं जुलूस के साथ मौजूद रहे। शाम को सभी ताजिए ईदगाह मैदान में कर्बला पहुंचे वहां गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। जुलूस में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, काजी शाहनवाज खान, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खान, आकिल अंसारी, राशिद मंसूरी, मशहूद खां हमदम, जाकिर खान, इमरान सैफी, हाजी तस्लीम खा, शहजाद खान आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!