बदायूं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने देर रात दो इंस्पेक्टर व 12 एसआई समेत 40 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया।पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव को क्राइम इंस्पेक्टर इस्लामनगर बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर नरेश कुमार को जनपदीय अंगुली चिन्ह इकाई प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। एसआई विपिन कुमार को पुलिस लाइन से उसहैत, सुखेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से कुंवरगांव, राम लखन को पुलिस लाइन से शाहबाजपुर चौकी सहसवान, संजीव कुमार को सहसवान से पैरामेडिकल चौकी सहसवान,रामपाल सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, रामकुमार को पुलिस लाइन से उसावां, आनंद मोहन को पुलिस लाइन से यूपी-112, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, रघुवीर सिंह को अलापुर से मुजरिया और महिला एसआई प्रियंका को पुलिस लाइन से उझानी कोतवाली भेजा गया है। इनके अलावा महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों का भी कार्यक्षेत्र बदला है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

