जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने जनपद न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

शमीम अंसारी जैदपुर बाराबंकी

बाराबंकी। आज दिनांक-09.07.2025 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ थीम के अन्तर्गत जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश महोदया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश, श्री श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुधा सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व श्री रामराज यादव महामंत्री जिला बार एसोसिएशन द्वारा सहजन, जामुन, आम, सागौन, आंवला, नीम व अन्य पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के अधिवक्तगण, व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। शमीम अंसारी जैदपुर बाराबंकी 

Don`t copy text!