ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने शुरू की हड़ताल, मांगे पूरी न होने तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनी,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में रोजगार सेवकों ने अधिकारियों की कार्यशीली को लेकर मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है।
जिला संगठन मंत्री शयोराज सिंह यादव ने कहा की मांग पूरी न होने तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
ओर उन्होंने कहा के लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है उनका शोषण किया जा रहा है ब्लॉक अध्यक्ष अंसीब सक्सेना ने कहा खंड विकास अधिकारी ने इस आंदोलन का कोई संज्ञान नहीं लिया इस मौके पर रामविलास यादव, अविनाश कुमार, छविराम, जितेंद्र कुमार, चोब सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप, अजय यादव, सोमवीर सिंह, उदयवीर सिंह, संध्या शर्मा, दिनेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

