केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने गांव समदा बिजली घर परिसर में पौधरोपण किया।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को गांव समदा बिजली घर पर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने पहुंच कर दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा के मां का ऋण कोई चुका नहीं सकता इसलिए मां के नाम एक पेड़ सभी को अवश्य लगाना चाहिए पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में पौधरोपण बहुत जरूरी है,यह धरती तभी रहेगी जब हरे वृक्ष रहेंगे जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक जरूरी है। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा हरे भरे पेड़ों से हमें ताजा वायु मिलती है। इसके साथ ही ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में मिलती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक पौधा लगाना अति अनिवार्य है ‌। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, वीडियो सतीश सैनी, ग्राम प्रधान भगवान दास सहित काफी तादाद में लोग उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!