सहसवान उपखण्ड कार्यालय पर अधिछन अभियंता ने समस्त कर्मचारियों के साथ बैठक ली, बैठक में सभी कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए राजस्व वसूली में सुधार नहीं हुआ तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
सहसवान,बदायूं। बुधवार को उपखण्ड कार्यालय सहसवान में अधिछन अभियंता द्वारा समस्त कर्मचारियों मीटर रीडर सुपर वाइजर एवं अवर अभियंता का बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने , समय से सही बिल निर्गत करने,राजस्व वसूली बढ़ाने, चोरी रोकने,उपभोक्ता टर्न अप बढ़ाने एवम वितरण परिवर्तकों को जलने से बचाने हेतु समिच्छा बैठक की गयी।
राजस्व वसूली अत्यंत खराब होने के कारण नाराजगी जाहिर की गई। सभी स्टाफ को एवं एस एस ओ, को मोबाइल फोन रिसीव करने का निर्देश दिया गया एवं सभी लाइन स्टाफ को निर्देशित किया गया कि सभी बकायेदारों से बकाया बिल जमा कराएं एवं बकाया बिल जमा होने पर ही उनकी शिकायत का निस्तारण करें। एवं सभी कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि यदि राजस्व वसूली में सुधार नहीं होगा तो उनकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
बैठक में अधिशासी अभियंता ,उपखण्ड अधिकारी,अवर अभियंता रीडर सुपर वाइजर समस्त टीजी टू, मीटर रीडर ,लाइन स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

