चोरी की घटनाओं में संलिप्त 04 शातिर चोरो को चोरी की गयी एक पडिया व नगद रूपये समेत गिरफ्तार किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने थाना हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर चोर 1.दानिश पुत्र भूरा निवासी मौ0 कुरैशियान थाना इस्लामनगर 2. गुड्डू पुत्र जाकिर निवासी मौ0 कुरेशियान इस्लामनगर 3.मुस्तकीम पुत्र नवीजान निवासी मौ0 लक्ष्मणगंज कस्बा व थाना चन्दौसी जिला सम्भल 4.अनीस उर्फ काले उर्फ जमील निवासी मौ0 कुरैशियान इस्लामनगर को एक पडिया रंग काला, वाहन छोटा हाथी नं0 UP 24 AT 5828 व चोरी का माल बेचकर प्राप्त किये 26,000/- रूपये समेत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!