बदायूं में कल शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम तक लागू रहेगा डायवर्जन, देखें पूरे रूट का प्लान
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा।इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे भी वन-वे रहेगा। कई जगह बैरियर लगाए गए हैं।
सावन का पवित्र माह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके लिए शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा।
हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं, ताकि आमजन के लिए यातायात व्यवस्था में परेशानी न हो। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान
– फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर से आगरा-दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन म्याऊं चौकी से डहरपुर-दातागंज-बेलाडांडी-फतेहगंज पूर्वी-बरेली-आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुये अपने गंतव्य होंगे।
– बरेली से कासगंज, आगरा व दिल्ली को जाने वाले वाले वाहन गैनी आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुये निकाले जाएंगे।
– मुरादाबाद से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए निकाले जाएंगे।
– मुरादाबाद, चंदौसी से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला गैनी, बरेली-फतेहगंज पूर्वी-बेलाडांडी-दातागंज डहरपुर म्याऊं उसावां होते हुए जाएंगे।
– कासगंज, आगरा, दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली व फर्रुखाबाद जाने वाले वाहनों को अलीगढ़ नरौरा होकर सहसवान बिसौली-आंवला-गैनी-बरेली-फतेहगंज पूर्वी बेलाडांडी-दातागंज डहरपुर-म्याऊं, उसावां होते जाएंगे।
– बरेली को जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुंवरगांव-आंवला-अलीगंज-गैनी -रामगंगा-लाल फाटक होते हुए निकाले जाएंगे।
– बदायूं से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों व अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुए निकाले जाएंगे।
– बदायूं से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए दातागंज तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए दातागंज-बेलाडांडी-जैतीपुर- मदनापुर-जलालाबाद होते हुए जाएंगे।
– बदायूं शहर से एटा व अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहनों को जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक कादराबाद होते हुये निकाले जाएंगे।
*यहां से वाहनों का किया जाएगा डायवर्जन:* -पुलिस ने अन्य वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।जिसमें उझानी बरी बाईपास, मुजरिया चौराहा,राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा,सहसवान में कछला रोड,आंवला-कुंवरगाव चौराहा बाईपास, सरदार पटेल चौक बाइपास, बीआरबी तिराहा, मझिया मोड़,कैशव पुलिस चौकी,सरदार भगत सिंह चौक,जालंधरी सराय चौराहा,नौशेरा तिराहा,बिल्सी मोड़ तिराहा, और दातागंज तिराहा से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

