वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे हमारे जीवन के लिए भी आवश्यक हैं।खण्ड विकास अधिकारी
अवधेश कुमार वर्मा
बाराबंकी। वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे हमारे जीवन के लिए भी आवश्यक हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, फल, फूल, लकड़ी, और दवाइयाँ प्रदान करते हैं, और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं।
उक्त विचार गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव मे एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कही उन्होंने कहा कि प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से विशेष मुहिम शुरू की गई है। जिस तरीके से हम अपनी मां की देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें। खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यंत गहरा संबंध है। निजी स्वार्थ में लोगों ने प्रकृति का लगातार दोहन किया है, जिससे पर्यावरण असंतुलन की स्थित बनी है। अब इसे संतुलित करने के लिए सभी को समय रहते प्रयास करना होगा अन्यथा इसके भयावह दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा, तकनीकी सहायक संदीप कुमार, अजय कुमार वर्मा, सुरज प्रसाद, प्रधानाधियापिका माया सैनी,, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद अली, अभिभावक मो0 अहमद, इश्तियाक अंसारी, कासिम सहित विद्यालय स्टॉफ ने बीआरसी एव पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण कर पेड़ो की सुरक्षा का संकल्प लिया।

