बदायूं। बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम प्रशासन अरुण कुमार व सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बुधवार को महिला अस्पताल से किया। इस दौरान नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की नौ खुराक दी जाती हैं। यह की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में रतौंधी व अन्य नेत्र रोगों से बचाव व उपचार, कुपोषण से बचाव के साथ ही बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण जानलेवा बीमारियों से बचाता है। यह टीके टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डायरिया, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, मीजिल्स आदि से बचाते हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डॉ. राजवीर सिंह, सुधा देवी, अरविंद आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

