उपचार के दौरान विवाहित की मौत ससुरालियों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। ससुरालियों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत। बता दे आयशा, पुत्री मोहम्मद हारुन ग्राम भवानीपुर खल्ली 22 वर्ष की शादी अब से लगभग 14 महीने पहले मुस्लिम रीति रिवाज के साथ जफर अली पुत्र मुनस्सिर अली ग्राम नादायल में हुई थी विवाहित के स्वजनों का आरोप है, कि उसके ससुराल वाले आए दिन दान दहेज़ को लेकर उसको प्रातंडित करते थे विवाहिता के स्वजनों ने बताया की शुक्रवार की शाम के लिए उसके पति जफर का फोन आया आयशा ने नशीला पदार्थ खा लिया है, इसको लेकर सहसवान डॉक्टर के यहां लेकर जा रहे हैं। आयशा का पति जफर अली सहसवान चिकित्सकों के पास पहुंचे जहां हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मना कर दिया और राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया विवाहिता के परिजन जैसे ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां से विवाहिता के ससुराल वाले आशा को मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए जहां आयशा की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है, कि ससुराल में सास नानद व देवर व पति ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!