गंगा में बहे हाथरस के युवक का अभी तक नही चल सका पता..परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल फ्लड पीएसी व स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में तीन किलोमीटर तक युवक की तलाश की
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
कछला, बदायूं। कछला क्षेत्र के भागीरथ घाट पर जल भरने आया हाथरस का युवक गंगा स्नान करते समय बह गया।वह कासगंज के छोर पर गंगा स्नान कर रहा था।फ्लड पीएसी व स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की,लेकिन सोमवार शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।घटना से उसके साथियों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हाथरस जिले के चंदपा थानाक्षेत्र के गांव भगना निवासी अंकित ने बताया कि वह और उसके 25 साथी डाक कांवड़ लेकर कछला के भागीरथ घाट पर रविवार शाम आए थे।रात करीब एक बजे सभी लोग स्नान करने लगे।तभी अभिषेक (18) पुत्र सचिन गंगा में बहने लगा।उसके चीखने पर पहुंचे गोताखोर भी उसकी तलाश नहीं कर सके।
सूचना पर कछला चौकी पुलिस भी पहुंची।पुलिस ने अभिषेक को खोजने के लिए फ्लड पीएसी व गोताखोरों को गंगा में उतारा,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।घटना की जानकारी मिलने पर देर रात ही अभिषेक के पिता भी घाट पर पहुंच गए।इसके बाद पुलिस ने सोमवार को सुबह फिर अभिषेक की तलाश कराई।
फ्लड पीएसी मोटरबोट से तीन किलोमीटर तक गंगा में अभिषेक की तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।इस दौरान परिजन भी गंगा घाट पर डटे रहे।अंकित ने बताया कि अभिषेक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा है।वह इंटर का छात्र है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

