बैंक में पैसा निकालने आए 48 वर्षीय युवक की मौत

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

बाराबंकी के कस्बा जहांगीराबाद में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को अपनी भांजी दिव्यांशी व पड़ोसियों के साथ में पैसा निकालने आए 48 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पुत्र बच्चू लाल निवासी मुजफ्फरपुर शुक्रवार को अपनी बीमारी के चलते पैसा निकालने आए थे बैंक के नीचे पहुंचते ही राजेंद्र प्रसाद की हालत बिगड़ी और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई साथ में आई मृतक भांजी दिव्यांशी और सुंदरलाल मुजफ्फरपुर व उनकी पत्नी ने बताया मृतक काफी लंबे समय बीमार रहते थे आज बैंक पैसा लेने आए थे इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी और विड्रॉल भरने से पहले ही नीचे उनकी मौत हो गई मृतक मूल निवासी कुरथरा का बताया जाता है मृतक के अन्य कोई बीवी या बच्चे नहीं थे जो लगभग 25 सालों से अपनी भांजी के पास मुजफ्फरपुर गांव में रहता था और इरफान रसूल स्कूल में माली काम करता था
घटना के संबंध में बैंक मैनेजर श्रीमती सुमन कुमारी व उनके स्टॉप नें बताया कि जानकारी के अनुसार मृतक हमारे यहां पैसे का लेनदेन करने आया था बैंक के नीचे पहुंचते ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है अभी बैंक तक उनके परिजन हमारे पास पैसे लेने के लिए नहीं आए थे इससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई है
मौके पर मौजूद थाना जहांगीराबाद की पुलिस टीम में दिनेश सिंह सागर ने तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाया और आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से मृतक व साथ में आए हुए लोगों को सीएचसी जहांगीराबाद भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित
दिया इसके बाद मृतक के परिजनो नें अपने निजी साधन से मृतक को घर ले गए जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

Don`t copy text!