बाराबंकी में फिर टूटी स्वास्थ्य व्यवस्था — 16 वर्षीय छात्रा की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स
बाराबंकी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोतवाली नगर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा नंदनी वर्मा (उम्र 16 वर्ष) की आज स्कूल में अचानक साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई।घटना स्कूल परिसर में हुई जब छात्रा खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल अध्यापकों और छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नंदनी टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नियमतगंज की निवासी थी और अपनी तीन बहनों के साथ शहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, अस्पताल में कोहराम मच गया।गौर करने वाली बात यह है कि 1 जुलाई को भी एक छात्र की इसी प्रकार साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हुई थी। एक महीने के भीतर दूसरी ऐसी घटना ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। बाराबंकी में हृदय रोग विशेषज्ञों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग आखिर कब इस दिशा में गंभीरता दिखाएंगे।
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

