नियमित चले पॉलीथिन मुक्त अभियान : डीएम शशांक त्रिपाठी प्रवर्तन कार्य की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

बाराबंकी, 18 जुलाई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवर्तन कार्य की समीक्षा की। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से विभागवार सभी बिंदुओं पर फीडबैक लिया और सम्बंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक नियमित जांच और कार्यवाही करते रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कटान के मामलों पर छापे मारकर नियमित कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अधिकारी द्वारा आबकारी विभाग से सम्बंधित कार्यवाही के विषय में जानकारी प्रदान की। विद्युत विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत चोरी के मामले में जो भी शिकायतें मिलती है जांच करवाकर विद्युत चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि घटतौली करने वाले दुकानदारों पर बाट-माप अधिकारी नियमित जांच करके कार्यवाही करें।

अतिक्रमण हटाने के लिये चलाया जाए विशेष अभियान

जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका परिषद नवाबगंज सहित सभी नगर पंचायतों के ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही करें।

नियमित चले पॉलीथिन मुक्त अभियान
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज सहित जिले की सभी नगर पंचायतों में नियमित पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया जाए। जिससे नगर पंचायतों को पॉलीथिन मुक्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट ही मरीजों को दवाएं दे। यदि कोई अन्य दवाएं देता मिले तो उस पर कार्यवाही की जाए। मेडिकल स्टोरों पर दवाओं पर लेबल लगा हुआ रहे। किसी भी मेडिकल स्टोर पर एस्पायर दवाएं मिलने पर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखे कि बिना लाइसेंस के यदि कोई औषधि की दुकान चला रहा है तो उसपर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि राशनकार्ड धारकों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि कोटेदार राशन वितरण में घटतौली करके कम राशन देते है, इसलिये मॉनिटरिंग करके घटतौली करने वाले कोटेदारों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

Don`t copy text!