……तीन नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों क़ो नियुक्ति पत्र वितरित किए

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा एवं एसडीएम राशि कृष्णा ने वाल विकास विभाग के तत्वाधान मे आंगनवाड़ी के रिक्त पदों पर चयन संसोधन प्रक्रिया के बाद तीन नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों क़ो नियुक्ति पत्र वितरित किए। तहसील सभागार मे ब्लॉक क्षेत्र के क़स्बा मुड़िया धुरेकी के वार्ड पांच की दीप्ती शर्मा, पापगांव की मंजू शर्मा, नसरोल तृतीय की सुमनलता क़ो नियुक्ति पत्र सौंपे। डा. वैभव शर्मा ने आंगनबाड़ियों से कहा कि उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण पद पर हो रही है। यह बड़ी जिम्मेदारी है। इस पर आप सभी को खरा उतरकर काम करना है। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सीओ सुनील कुमार सिंह, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!