सहसवान,बदायूं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सहसवान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर शिरकत की जहां उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय हाजी नूरुद्दीन के आवास पर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव का वरिष्ठ सपा नेता चौधरी जमालुद्दीन समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव शाहिद खान के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है क्योंकि भाजपा सरकार में लोगों को जितनी परेशानियां झेलना पड़ रही है उतनी कभी नहीं जनता अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है विकास का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बिफल रही है विकास नाम की कोई चीज नहीं है मौजूदा सरकार में जनता को न्याय नहीं मिल रहा है
इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टू अली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, मुसीबत में वरिष्ठ सपा रिजवान अहमद, चौधरी दानिश, भूरे मेंबर, सईद खान, ऋषि पाल यादव, अलका यादव, डॉ इरफान, मुनाजिर अंसारी, रजी अहमद, कसीम सरवर, काशिफ अली खान, दिनेश यादव, सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

