अलापुर पुलिस ने अवैध डोडा कीमत दो लाख रुपये व तीन मोबाइल सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

अलापुर, बदायूँ। थाना अलापुर के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम थाना अलापुर को जरिए मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा जगत बाइपास मोड के पास से आते दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस टीम द्वारा तीन व्यक्तियों को जगत बाइपास मोड पर कच्ची चकरोड के पास से पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो कबीर पुत्र पप्पू दुसरा आदिल अंसारी पुत्र दूल्हे हसन तीसरा अमन अंसारी पुत्र पप्पू नि0गण ग्राम मानकपुर कौर थाना मूसाझाग सहित तीनो व्यक्तियों से कुल 20.843 किग्रा0 डोडा छिल्का बरामद हुआ। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!