किसानों को खाद बिजली पानी न मिलने पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान, बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस ने किसानों को खाद बिजली पानी न मिलने पर ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर यूनुस अली के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित विज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोंपा ब्लॉक अध्यक्ष यूनुस अली ने कहा कि किसानों को बिजली पानी खाद न मिलने से भारी परेशानी झेलनी
पड़ रही है पूरे प्रदेश में खरीफ की बुबाई चल रही है किसानों को इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अतीत आवश्यकता है भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं आयु दुगनी करने का बांदा किया था परंतु आज तक खोखला साबित हुआ है बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा चुकी है साथ ही किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहा है कालाबाजारी के चलते यूरिया महंगे दामों पर लेने को मजबूर किसान अत्यंत परेशान है ज्ञापन में कहा गया कि यूरिया की समुचित व्यवस्था न हो पाने से किसान काफी परेशान है प्रदेश सरकार में किसान वर्ग काफी परेशान है ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि किसानों के हित में प्रदेश सरकार को आदेशित किया जाए प्रदेश में बिजली की व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए
इस मौके ब्लॉक प्रभारी पूरन सिंह यादव, सिराज मोहम्मद, नगर उपाध्यक्ष निजाम, पप्पू, महारा जाटव, जाहिद खान, सतीश चंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष दहगवा, मोहम्मद दानिश सहित मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

