भारतीय दिव्यंग सेवा समिति के बैनर तले तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया, दिव्यांगजनो ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। भारतीय दिव्यंग सेवा समिति के बैनर तले तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। दिव्यागजनों ने मांगों के निस्तारण को लेकर नायब तहसीलदार सृजन यादव को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि अगर दिव्यांग जनों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन द्वारा आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव मैथिल धर्मवीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को दिव्यांगजनों के लिए पेंशन की राशि में वृद्धि करनी चाहिए, जो एक हजार से बढ़कर पांच हजार होनी चाहिए। वही सरकार दिव्यांगजनों के लिए बिजली फ्री करें और मीटर भी फ्री करें। जिससे दिव्यांगजन रोशनी में रह सके। विधानसभा अध्यक्ष बिसौली नन्हे यादव ने कहा कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चें का आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाया जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष बिसौली रणवीर यादव, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष बबलू दिवाकर, जावेद अली खान आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!