विद्यालयों के मर्ज और रसोइयों की छंटनी के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का विरोध प्रदर्शन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जबरन मर्ज करने तथा विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बहनों की बेतरतीब छंटनी के खिलाफ समाजवादी महिला सभा ने मोर्चा खोल दिया है।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती रीबू श्रीवास्तव जी के स्पष्ट निर्देशानुसार, दिनांक 22 जुलाई, मंगलवार को जिला : बाराबंकी में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन जिलाधिकारी –: बाराबंकी के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें इस जनविरोधी निर्णय को अविलंब वापस लेने की माँग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष महिला सभा की दर्जनों: बाराबंकी -पदाधिकारी का नाम: बाराबंकी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के निर्णय के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि “डबल इंजन की सरकार” शिक्षा का अधिकार छीनकर गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक तबकों के बच्चों को अंधकार की ओर धकेल रही है। वहीं वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रही रसोइया बहनों को बेरोजगार कर उनके परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा किया जा रहा है।
समाजवादी महिला सभा ने साफ किया है कि यदि सरकार ने जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिए, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज़ किया जाएगा।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

