हैदरगढ़ क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पिकअप पलटने से सात मजदूर घायल,

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

हैदरगढ़ (बाराबंकी) : उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पिकअप के पलटने से मजदूर हुए घायल,
हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पिकअप के पलटने पर मजदूर घायल हो गए, सूत्रों के आधार से जानकारी हुई है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर को नींद आ जाने से गाडी डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी पलट गई, जिसमें ड्राइवर सहित सात मजदूर ज़ख्मी हो गये, यह हादसा बिहार से कानपुर जाते वक्त हुआ, यह हादसा बरांवा गांव के पास दिन मंगलवार के सुबह के पांच बजे की बताईं जा रही है, हादसे की जानकारी पुलिस को मिलते मौके पर पहुंच गयी, यूपीडा एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया जहां पर डाक्टर ने ड्राइवर सत्यम को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और अन्य घायलों का ईलाज हैदरगढ़ सीएचसी पर चल रहा है, घायल मजदूर कल्लू पुत्र चकपाल, श्याम पुत्र लल्लन, संतराम पुत्र चटका, अनूप पुत्र रामकिशोर, संकेत पुत्र जयप्रकाश, ड्राइवर सत्यम पुत्र कालीचरण यह सभी मजदूर बिहार में मजदूरी करते थे और बिहार से अपने घर जिला कानपुर गांव पटकापुर जा रहे थे।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

Don`t copy text!