बदायूँ में यात्रियों को बैंठाने के लिए रोडवेज बस के चालक-परिचालकों में हुई मारपीट.. मारपीट का बचाव करने आए यात्री को भी नही बख्शा,,यात्री गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भामाशाह चौक पर मंगलवार दोपहर यात्रियों को रोडवेज बस में बैठाने के लिए चालकों और परिचालकों में मारपीट हुई।मारपीट का बचाव कर रहे एक यात्री को आरोपियों ने पीट दिया।इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
बदायूं डिपो के रोडवेज बस चालक राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह यात्रियों को बैठाकर बरेली जा रहे थे। बरेली की तरफ वह भामाशाह चौक पहुंचे तो दूसरी बस के चालक ने उनसे आगे आकर यात्री बैठाने लगा। राजकुमार ने दूसरी बस के परिचालक को रोका तो वह भड़क गया। इसके बाद दूसरी बस का चालक भी आ गया। दोनों गाली-गलौज व बदसलूकी करने लगे। यह देख राजकुमार की बस का चालक भी आ गया। दूसरी बस के चालक व परिचालक ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दूसरी बस के चालक-परिचालक बस से लाठी डंडे निकाल लाए और उन पर बरसाने लगे।
इसी बीच राजकुमार की बस में सवार उसहैत थानाक्षेत्र के गांव बेलामई निवासी यात्री महावीर ने आरोपी चालक परिचालक को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपियों ने उनके पेट में लात मार दी।इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उसके बेहोश होते ही आरोपी चालक परिचालक बस लेकर मौके से भाग निकले। सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने मारपीट में चोटिल हुए चालक राजकुमार, परिचालक व बेहोश हुए यात्री महावीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।यात्री महावीर की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।राजकुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। रोडवेज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। की हालत गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!