जैदपुर में जेसीबी से टकराई बाइक, तीन घायल: जैदपुर में जल निगम के कार्य के दौरान हुआ हादसा, चालक फरार
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी वसीनगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास जेसीबी से वाटर पाइप लेकर जाते बाइक से हुई, बाइक सवार 3 लोग हुए घायल जिन्हें आनन फानन उपचार हेतु राहगीरों व स्थानीय लोगों के सहयोग से भेजा गया। जिनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला अली अकबर कटरा में चल रहे कार्य में एक जेसीबी द्वारा वाटर पाइप को लेकर बीते बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे थाना चौराहा को जा रही थी। तभी वसीनगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास वाटर पाइप के टकराने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में राजू पुत्र मिश्रीलाल, सुनीता देवी और रवि की पहचान हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वही दुर्घटना के बाद मौके से ड्राइवर जेसीबी लेकर फरार हो गया।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

