डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवा, का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स
बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय के साथ जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवा, का बुधवार करीब 1 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, भोजन की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने छात्राओं से बातचीत भी की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केजीबीवी में नामांकित छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने क्लास रूम में जाकर छात्राओं से बातचीत की, पढ़ाई से सम्बंधित सवाल पूछे, खाने-पीने की गुणवत्ता के विषय में छात्राओं से बातचीत की। कम्प्यूटर की क्लास में कम्प्यूटर से सम्बंधित जानकारी ली। क्लास 6 में भूगोल पढ़ाई जा रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से अक्षांस और देशांतर से सम्बंधित सवाल पूछे और स्वयं एक शिक्षक की तरह छात्राओं को बड़ी सुगम भाषा में उदाहरणों के माध्यम से अक्षांस और देशांतर को समझाया। जिलाधिकारी ने किचन, शौचालय और स्लीपिंग रूम का भी निरीक्षण किया। पढ़ाई व्यवस्था पर जिलाधिकारी संतुष्टि नजर आए। साथ ही किचन में मच्छर आदि न प्रवेश करने पाए इसके लिये खिड़कियों में जाली लगवाने तथा शौचालय को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीओ देवा डॉ नेहा शर्मा, बीईओ देवा सुनील कुमार गौड सहित केजीबीवी की वार्डन सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

