कांवड़ियों के बीच हुए बवाल व आगजनी की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

उझानी। हादसे के बाद कांवड़ियों के बीच हुए बवाल व आगजनी की सूचना मिलते ही डीएम अवनीश कुमार, एससएपी डॉ. ब्रजेश सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र सिंह के साथ तीन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।डीएम-एसएसपी ने घटना की जानकारी जुटाई।पुलिस को दिशा निर्देश देकर घायल कांवड़ियों का बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अपनी ही ट्रैक्टर-टॉली के आगे सड़क किनारे कांवड़िया अंकित लेटा हुआ था।इस दौरान पीछे से आए कांवड़ियों के ट्रैक्टर ने आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से अंकित की मौत हो गई।तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!