रील बनाने की सनक: खतरे में डाली हजारों लोगों की जान..रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर, जीआरपी पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार,रेलवे कोर्ट ने युवकों को भेजा जेल

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। रील बनाने के चक्कर में दो युवकों ने बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर बितरोई व मानपुर नगरिया ट्रैक पर पत्थर रख दिए थे। पत्थर टकराने पर इंजन को मामूली नुकसान हुआ। इस मामले में बृहस्पतिवार को जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक जुलाई को बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर बितरोई व मानपुर नगरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने पत्थर रख दिए थे। उस दौरान कासगंज से बरेली जा रही लाल कुआं जंक्शन पैसेंजर का इंजन पटरियां पर रखे पत्थर टकरा गया। इससे इंजन का कैटल गार्ड टेढ़ा हो गया था।

जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट:-घटना की सूचना ट्रेन के पायलट ने जीआरपी को दी। इस आधार पर जीआरपी ने रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच जीआरपी के पोस्ट कमांडर राम प्रताप सिंह ने की। जांच में कछला के वार्ड तीन निवासी मेजुद्दीन मियां व मुजेर मियां का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार को जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जीआरपी की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें रील बनाने का शौक है।इस वजह से उन्होंने पटरियों पर पत्थर रखे थे। उसी समय ट्रेन आ गई। इससे पटरी पर रखे छोटे-छोटे पत्थर ट्रेन के इंजन से टकरा गए। इसके बाद वह दोनों मौके से भाग गए थे।जीआरपी ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया तो जज ने जेल भेज दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!