फूड ईस्पेक्टर ने दबतोरी रोड स्थित मार्केट में मिटाई व किराना व्यापरियों की दुकानों पर छापामार करवाई से मचा हड़कंप

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। सोमवार को फूड इंस्पेक्टर ने नगर के दबतोरी रोड एवं बदायूं रोड स्थित मिठाई व किराना व्यापारियों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर ने टेंपो में जा रहा मिलावटी आटे को पकड़ा। सूचना मिलते ही व्यापारी अपनी दुकानों के शटर डाउन कर इधर-उधर भाग खड़े हुए। इस दौरान चार दुकानों से खाद्य सामानों के चार नमूने भी लिए गए।
फूड इंस्पेक्टर माता शंकर बिंद ने बताया कि बरसात के मौसम में मिलावटी वस्तुओं के सेवन से गंभीर बीमारियों के पनपना का डर बना रहता है। इस दौरान कई दुकानों को चेतावनी दी गई कि वह खाद्य पदार्थ और मिठाई की दुकान में मानक के अनुसार साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान खाद एवं रसद विभाग की टीम द्वारा नगर की एक मिठाई की दुकान से बर्फी एवं किराना स्टोर से सेंधा व काला नमक का नमूना भी लिया गया। जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!