विवाहित पुत्री की दहेज के लालच में हत्या किए जाने की आशंका के मध्य नजर पिता ने मामले की कराई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज, पूर्व में भी दामाद ने घर आकर पुत्री के साथ की थी मारपीट व घरेलु सामान तोड़कर किया क्षतिग्रस्त,
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
पुलिस ने मामले में 6 माह पूर्व कराया था समझौता,
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी मुशर्रफ ड्राइवर पुत्र अशरफ ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री सोएबा बी की शादी फुरकान चौधरी पुत्र भरे उर्फ नकीउद्दीन गली नंबर 19 मोहल्ला अजीत नगर थाना गांधीनगर दिल्ली के साथ लगभग पौने दो वर्ष को मुस्लिम रीति रिवाज से हैसियत से भी ज्यादा पैसा खर्च करके शादी की थी।परंतु शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति फुरकान चौधरी उससे चार पहिया वाहन की मांग करने लगा पुत्री ने इंकार किया तो परिजनों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट गाली गलौज उत्पीड़न प्रारंभ कर दिया।मैं पुत्री को जानकारी मिलने पर घर ले आया कुछ दिन के उपरांत मेरा दामाद फुरकान चौधरी मेरे घर आया तो उसने वहां भी मेरे परिजनों के सामने मेरी पुत्री के साथ मेरे ही घर गाली-गलौज मारपीट की तथा घर में रखा मेरा घरेलू सामान भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।मैंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए थाना सहसवान कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।फुरकान चौधरी उसके परिवारिजनों ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब वह शोएबा बी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं करेंगे इस आश्वासन के बाद उसने अपनी पुत्री की समझौते के बाद दामाद फुरकान चौधरी के साथ उनके घर भेज दिया।
मुशर्रफ ड्राइवर ने पत्र में बताया की कुछ दिन पूर्व उसकी पुत्री का फोन आया था कि उसका पति फुरकान चौधरी पुत्र भूरे उर्फ नकीउद्दीन अमीना पत्नी भूरे, इमरान चौधरी पुत्र भूरे एकराय होकर उसका पुत्री का उत्पीड़न कर रहे हैं।उपरोक्त लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया है वह उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।मुशर्रफ ड्राइवर ने पत्र में बताया की पुत्री शोएबा बी द्वारा कई दिन पूर्व मोबाइल पर दी गई जानकारी के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है।उन्हें आशंका है।कि उपरोक्त लोग दहेज के लालच में कहीं उसकी पुत्री शोएबा की हत्या न कर दें।पुलिस ने मुशर्रफ ड्राइवर की प्रार्थना पत्र पर दामाद फुरकान चौधरी इमरान चौधरी सास अमीना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाने की पुलिस से फरियाद की जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 329 धारा 85 115/2,352, 351/3,127/3,324/4 तथा दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

