ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया भव्य उद्घाटन
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 01 अगस्त 2025
मुरादाबाद को विकास की नई राह, 9.80 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क
देवा बाराबंकी। गांव की तरक्की को नई दिशा देने की पहल के तहत ग्राम पंचायत मुरादाबाद को पक्की सड़क का तोहफा मिला है। शुक्रवार को पंचायत भवन से गांव की सीमा तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण भव्य कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ। करीब 9.80 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण केवल कंक्रीट का काम नहीं, बल्कि यह गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। पक्की सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करती हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में कीचड़ और फिसलन से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस नई सड़क से राहत मिली है।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान रावेंद्र वर्मा, शान बहादुर सिंह, राजेंद्र यादव, सुनील यादव, नवल किशोर यादव, रामनाथ यादव, पूर्व प्रधान कल्लू राम वर्मा, पूर्व प्रमुख इक्ष्वाकु मौर्य, कैलाश यादव, विनोद यादव, मनोज यादव (महाकाल ट्रेडर्स), राम दुलारे वर्मा, देवेंद्र वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 01 अगस्त 2025

