गाँव के समग्र विकास से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प – संपूर्णता सम्मान समारोह में बोले प्रभारी मंत्री निन्दूरा ब्लॉक में ‘संपूर्णता सम्मान समारोह’ का हुआ भव्य आयोजन

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 01 अगस्त 2025

बाराबंकी, 01 अगस्त 2025।जनपद के विकास खंड निन्दूरा स्थित प्रेरणा पी०जी० कॉलेज परिसर में शुक्रवार को आकांक्षी ब्लॉक अन्तर्गत संपूर्णता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री / कारागार राज्य मंत्री श्री सुरेश राही रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी, मा० कुर्सी विधायक श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा, एवं जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ व प्रदर्शनी अवलोकन
कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई “आकांक्षा हाट प्रदर्शनी” का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, कृषि, ग्रामीण विकास आदि से जुड़ी योजनाओं एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव का यह एक जीवंत उदाहरण है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम्य विकास के हर आयाम को प्राथमिकता दे रही है और आकांक्षी ब्लॉकों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मा० प्रधानमंत्री जी व मा० मुख्यमंत्री जी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसकी पूर्ति गाँव के समग्र विकास से ही संभव है। आज मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गाँव-गाँव तक सरकार की योजनाएं अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर रही हैं। महिलाओं की सशक्त भागीदारी को हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है, जिससे विकास का आधार व्यापक और समावेशी बन रहा है। जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने कहा कि गांव की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखकर प्रसन्नता हो रही है। मा० विधायक श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करना वास्तव में प्रेरक पहल है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यो पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने विस्तार से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के उद्देश्यों व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि जनपद का निन्दूरा ब्लॉक विभिन्न बिंदुओं पर संतोषजनक प्रगति करते हुए संपूर्णता की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन, जनप्रतिनिधि व ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों से यह संभव हुआ है।

उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्राथमिक सेक्टरों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमे सी0एम फेलो,चिकित्सा अधीक्षक, ए0एन0एम0 एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ -प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण हेतु।कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, बी0टी0एम, एटीएम – सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण हेतु।शिक्षा क्षेत्र में किये गए कार्यो हेतु खंड शिक्षा अधिकारी निन्दूरा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सी0एच0ओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर),आशाबहुओ एवम अन्य स्वास्थ्य कर्मी को सम्मानित किया गया। इन सभी की सतत मेहनत और समर्पण ने ब्लॉक निन्दूरा को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी फतेहपुर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी आम जनमानस उपस्थित रहे।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 01 अगस्त 2025

Don`t copy text!