भांजी के साथ बलात्कार करने के आरोपी मामा को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। भांजी के साथ बलात्कार करने के आरोपी मामा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। बीते दिनों अपनी भांजी के साथ बलात्कार करने के आरोपी मामा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमानपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
यह था मामला
बीते दिनों एक युवक पर अपनी ही भांजी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आरोपी मामा बहला-फुसलाकर भांजी को बाइक पर बिठाया कर लाया था। उसने कहा कि वह उसे उसकी मां के पास ले जाएगा। लेकिन वह उसे एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने भांजी से दुष्कर्म किया था।इसके बाद आरोपी अपनी भांजी को जबरन अपने घर ले जाने लगा था। रास्ते में जंगल के पास बाइक रोककर उसने फिर से बलात्कार करने का प्रयास किया था। इस बार पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पास के गांव पहुंची थी।वहां उसने गांव के प्रधान को अपनी आपबीती सुनाई। इस बीच घटना के बाद आरोपी मामा फरार हो गया था। प्रधान ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

