श्री बलदेव धाम गुधनी में गुरुवार का दिन आस्था भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। श्री बलदेव धाम गुधनी में गुरुवार का दिन आस्था, भक्तिऔ रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और जय बजरंग बली के गगनभेदी नारों के बीच 21 फुट ऊँची श्री हनुमान जी महाराज की दिव्य प्रतिमा का भव्य पूजन सम्पन्न हुआ। धाम के प्रधान महंत आचार्य श्री श्री 1008 श्री ललितेश्वरानंद महाराज ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर प्रतिमा को भक्तों के दर्शन हेतु समर्पित किया। अब सड़क से गुजरते वाले सभी श्रद्धालुओं को भी हनुमान जी महाराज के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। आचार्य ललितेश्वरानंद महाराज ने बताया इस विराट प्रतिमा का निर्माण के लिये पिछले तीन वर्षों से निरंतर जारी था। महाराज जी ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए धाम परिसर में भव्य धर्मशाला का निर्माण भी तेज़ी से हो रहा है। पूजन अवसर पर धाम परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तजन केसरिया परिधान धारण कर, आरती की थाल व फूलमालाओं के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। पूरा वातावरण बजरंग बली की जय और सीता-राम के जयकारों से गूंज उठा। हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों में नतमस्तक होकर श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदाय

Don`t copy text!