बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने चाकू की नोक पर ट्रैक्टर चालक से दिनदहाड़े 72000 की नकदी लूटी, घटना से क्षेत्र में हड़कंप,
मुकीम अहमद अंसारी
पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को लिया हिरासत में’ ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर,

सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग सहसवान मुजरिया मार्ग के मध्य डीपी महाविद्यालय के निकट नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी विद्याराम पुत्र जालिम आयु लगभग 35 वर्ष ट्रैक्टर से मुजरिया चौकी पर 72000 की नगदी लेकर केल्विनेटर लेने के लिए अकेले जा रहा था की इसी बीच जमा मस्जिद के निकट एक व्यक्ति भी उसके साथ हो लिया दोनों लोग बैठे हुए ट्रैक्टर से उपरोक्त मार्ग से मुजरिया चौराहे की ओर चल दिए कि जैसे ही वह डीपी महाविद्यालय के निकट पहुंचे की बाइक पर पहुंचे तीन लोगों ने ट्रैक्टर रोककर विद्याराम के साथ चाकू से प्रहार किया तथा मारपीट करते हुए 72000 की नगदी लूटकर भाग गए विद्याराम की हालत नाजुक देखकर राहगीरों ने थाना कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस तत्काल विद्याराम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां उसने पुलिस को घटना के बाबत जानकारी दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देकर हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी एक युवक को संदिग्ध होने पर हिरासत में ले लिया है तथा लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम लग गई है घटना से क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया है बेखौफ लुटेरों ने घटना को दिनदहाड़े अंजाम देकर पुलिस कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया हैl इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

