पुलिस एवं राजस्व टीम पीड़ित के घर पहुंची
सहसवान, बदायूं। सहसवान कछला मार्ग पर स्थित ग्राम बड़ेरिया निवासी सत्येंद्र यादव का पुत्र मुनेश 9 वर्ष अपने फुहेरे भाई लव कुमार के साथ पशुओं को चराने के लिए अडानी सोलर प्लांट स्टोर रूम के पीछे अपने खेत के निकट गया हुआ था जहां 3:00 बजे के लगभग उसके पशु पास में एक तालाब में चले गए तालाब में घुसे पशुओं को निकालने के लिए मुनेश तालाब में घुस गया और उसका फपेरा भाई लव कुमार बाहर खड़ा रहा काफी देर तक जब मुनेश बाहर नहीं आया तब वह भागता हुआ अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी परिजनों को दी आनन फानन में परिजन ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचे और मुनेश को जब तालाब के अंदर से निकाला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी गंभीर हालत में ही उसके परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी चिकित्सालय में गए इसी दौरान उसकी मौत हो गई बालक मुनेश की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गयाl परिजन मुनेश के शव को लेकर अपने घर पहुंच गए हैं जानकारी मिलते ही राजस्व टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई है परिजन मृतक मुनेश का पीएम कराते हैं या नहीं इस पर परिजनों द्वारा समाचार लिखे जाने तक विचार नहीं किया गया था तहसीलदार राकेश कुमार से भी इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

