ईरान के मिसाइल हमलों में घायल होने वाले अमरीकी सैनिकों को बहादुरी पदक से किया गया सम्मानित

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीकी सैंट्रल कमांड ने इराक़ स्थित अल-असद सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमलों में घायल होने वाले अपने 29 सैनिकों को बहादुरी के पदक से सम्मानित किया है।प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के मिसाइल हमलों में घायल होने वाले 6 अमरीकी सैनिकों को कि जिन्हें दिमाग़ी चोटें पहुंची थीं, पर्पल हर्ट पदक दिया गया है, जबकि बाक़ी 23 सैनिकों को यह पदक देने का एलान किया गया है।

8 जनवरी को ईरान ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए अमरीकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल बरसाए थे। ईरान की इस जवाबी कार्यवाही के बाद, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री माइक पम्पियो ने दावा किया था कि ईरानी हमले में एक भी सैनिक घायल नहीं हुआ है। हालांकि बाद में पेंटागन ने 100 से भी ज़्यादा सैनिकों के घायल होने की बात स्वीकार की।सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी सैंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा है कि “इराक़ में अल-असद एयर बेस पर 8 जनवरी 2020 को ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में घायल होने वाले 6 सैनिकों को सम्मानित किया गया है।” अर्बन ने कहा कि हमले में घायल हुए कुल 29 सैनिकों को पर्पल हर्ट दिया जाएगा। बाक़ी सैनिकों को यह पदक इसी सप्ताह के अंत में दिए जाएंगे।

Don`t copy text!