कादरचौक में दरोगा तो इस्लामनगर की महिला क्राइम इंस्पेक्टर समेत पांच लोग जा चुके हैं जेल…

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार होने का यह जिले का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कादरचौक थाने में तैनात दरोगा, इस्लामनगर थाने की महिला क्राइम इंस्पेक्टर व सिविल लाइंस थाने के एक सिपाही काे रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी जिले में रिश्वत के बिना काम नहीं हो रहा है।हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।यह हाल तब है जब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने पर जोर दे रहे हैं।पुलिस विभाग के अलावा पिछले एक साल में लेखपाल, नगर पालिका के बाबू समेत एक दर्जन लोगों पर एंटी करप्शन टीम कार्रवाई कर चुकी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!