संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला 14 दिन से लापता किशोर का शव हत्या का आरोप।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला शव परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया पिछले 14 दिनों से लापता था किशोर मृतक की बहन ने थाने पर तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार पीड़िता का आरोप पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही अंतिम संस्कार को नहीं ले जाने दे रही शव पीड़िता ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार गांव में भारी पुलिस बल तैनात।

दरअसल पूरा मामला कादर चौक थाना क्षेत्र के कस्बा कादर चौक का है जहां पर एक किशोर का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि पिछले 14 दिनों से लापता था किशोर पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी पीड़िता ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसके भाई के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए नहीं ले जाने दे रही वहीं पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!