बिसौली, बदायूं। शनिवार को कोतवाली बिसौली में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल चार शिकायतें आई, जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।
कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर निवासी नरेश पुत्र मिश्रीलाल का का आरोप है कि उसकी भूमि पर गांव परसिया निवासी मुकेश, प्रमोद एवं राजेश शर्मा पुत्र शिवशंकर दबंगई के बल पर कब्जा करना चाहते है। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने तत्काल जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली नकवी, लेखपाल अमित कुमार, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, रामौतार यादव, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

