जरीफनगर में चोरी की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के 03 अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 3 खोखा तथा चोरी किया गया माल हुआ बरामद।

सहसवान, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत भवनो में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर, कैमरा आदि सामान व घरों में दूध की डेयरी से इन्वर्टर, बैटरी व दूध रेट मशीन, मोबाइल आदि समान को चोरी करने की घटनाएं कारित की जा रही थी । जिसके सम्बन्ध में गुरूवार को थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 215/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर व मु0अ0सं0 216/25 धारा 305(A)/331(4)/324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटनाओं के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमें गठित की गयी थी। गुरूवार की रात्रि में मुखबिर ने सूचना दी गयी कि ग्राम करियावेन में दूध की डेयरी से चोरी करने वाले व ग्राम जरैठा के पंचायत भवन से चोरी करने वाले व्यक्ति चोरी का सामान लेकर एक मोटर साईकिल पर बैठकर कहीं बेचने की फिराक में बागवाले से समसपुर कुवरी लिंक रोड से होकर जाने वाले है। इस सूचना पर थाना जरीफनगर से उ0नि0 सतेन्द्र कुमार मय टीम के ग्राम बागवाले से समसपुर कुवरी लिंक रोड पर पहुँचे एवं बदमाशों को गिरफ्तार करने हेतु तलाश किया तो एक बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश नेमपाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम रजवाना थाना जुनावई जनपद सम्भल उम्र करीब 28 वर्ष के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 03 खोखा तथा चोरी हुये सामान बरामद हुये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण 1. सत्यदेव पुत्र कल्याण निवासी ग्राम रजबाना थाना जुनावई जनपद सम्भल उम्र करीब 20 वर्ष तथा 2. अभियुक्त जितेश पुत्र रणधीर निवासी ग्राम गुरेठा थाना उघैती उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 अदद कैमरा मय डीवीआर, 01 अदद इन्वर्टर (ल्यूमीनियस) व 01 अदद बैटरा (ल्यूमीनियस), 01 अदद दूध रेट वाली मशीन, 01 अदद स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल (यूपी 24 बीके 5983), 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ । उपरोक्त सभी गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!