सहसवान, बदायूं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भूढ़िया में शासन की मनरेगा योजना के नियमों को दरकिनार कर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम गोदीनगला से गेंचुलिया संपर्क मार्ग तक जोड़ी जा रही सड़क मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से डाली जा रही है।
मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण में मजदूरों को रोजगार देने का प्रावधान है, लेकिन यहाँ दिन-रात जेसीबी से मिट्टी उठाकर सड़क पर डाली जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में न तो मजदूर लगाए जा रहे हैं और न ही कार्यस्थल पर कोई निगरानी की जा रही है। इससे मनरेगा योजना के मूल उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।गांव के कच्चे रास्ते से जोड़ी जा रही यह सड़क शासन की पारदर्शिता नीति पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती दिख रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

