खेत पर बाजरे के पुआल लेने गई महिला की जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत

मुकीम अहमद अंसारी

उघैती, बदायूं। खेत पर बाजरे के पुआल लेने गई महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज गोबरा में हुआ। जहां एक 35 वर्षीय महिला कमलेश पत्नी किशनपाल अपने खेत पर सुबह लगभग नौ बजे। इसी दौरान पुआल उठाते वक्त किसी जहरीले कीड़े ने काट लिए।जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत खराब हो गई।महिला बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को कीड़े के द्वारा काटने की बात बताई।परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे।लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया खेत पर पुआल लाते समय किसी कीड़े के काटने से महिला की मौत हुई है।शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!