बदायूं बाईपास पर हादसे रोकने की कवायद

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। एआरटीओ अंबरीश कुमार ने बदायूं बाईपास का निरीक्षण किया और निर्माण कंपनी के इंजीनियरों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। बाईपास पर सिक्स लेन का निर्माण चल रहा है, जिससे यातायात बाधित है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कोहरे के कारण खतरा और भी बढ़ गया है। एआरटीओ ने ककोड़ा मेले के कारण बढ़े यातायात को देखते हुए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए और एक पंक्चर की दुकान को हटाने के लिए कहा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!