गांव भीकमपुर टप्पा जामनी के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर टप्पा जामनी के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस एक युवक को पकड़ कर कार में डाल कर ले गई। तब से युवक गायब है।
भीकमपुर निवासी तारीफ पुत्र इब्ने हसन ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सात नवंबर की रात करीब आठ बजे उसका गांव के ही आले हसन से दो हजार रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने दोनों को समझा कर मामला शांत कराके दोनों को घर भेज दिया। कुछ समय बाद संबंधित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और आले हसन को पकड़ लाए।अगले दिन शाम को करीब पांच बजे उसकी जमानत हुई। आरोप है कि वह लोग उसे गांव ले जा रहे थे तभी रास्ते में सहसवान कछला मार्ग पर एक कार में आए आठ

पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया। पुलिसकर्मी आले हसन को पकड़ कर कार में बैठा कर ले गए। ग्रामीणों ने एक सिपाही का नाम भी शिकायती पत्र में लिखा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस बारे में कोतवाल धनंजय सिंह से बात की तो उनका कहना था कि कोई व्यक्ति थाने शिकायत करने नहीं आया है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!