सहसवान, बदायूं। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई।हादसे में मां बेटे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया।हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के चमरपुरा के पास दोपहर लगभग चार बजे के करीब हुआ।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर तारखेड़ा निवासी आदिल पुत्र अली हसन अपनी मां नन्ही के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सहसवान की ओर जा रहे थे। तभी एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी आकिल पुत्र अनवर,इलियास ,पुत्तन सहसवान की की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक चमरपुरा रोड के पास पहुंची तभी दोनों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया बाइकों की टक्कर हुई है।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल किसी ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

