शिव दुर्गे ट्रेडिंग कंपनी से धोखाधडी कर के 243 कुंतल 64 किलो ग्राम धान को अपने ट्रक से ले जाकर बेचने वाला अभियुक्त मय ट्रक व माल सहित गिरफ्तार”

मुकीम अहमद अंसारी

आलापुर, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ब्रजेश कुमार सिह निर्देश अनुसार थानाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह के नेतृत्व मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा रविवार को शिव दुर्गे ट्रेडिंग कम्पनी म्याऊँ के मालिक द्वारा थाना अलापुर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना पुलिस द्वारा बरामदगी एवं गिरफ्तारी के लिए 02 टीम बनाई गई । इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एवं सर्विलान्स की मदद से सोमवार को समय 19.45 बजे रामपुर बिसौली को जाने वाले रास्ते पर मन्नूनगर तिराहे से करीब 300 मी0 दूर रामपुर की तरफ उपरोक्त मुकदमे मे संलिप्त अभि0 मोहम्मद सुहैल खान पुत्र रोनक अली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तेवरखास थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व हाल पता मोहल्ला कोहिनूर तिराहा नियर रशीद एक्सपोर्ट थाना कटघर जिला मुरादाबाद को मय ट्रक मय माल के हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 02 अभि0 क्रमशः 1. मोहम्मद सुहैल खान पुत्र रोनक अली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तेवरखास थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व हाल पता मोहल्ला कोहिनूर तिराहा नियर रशीद एक्सपोर्ट थाना कटघर जिला मुरादाबाद (गिर0) 2. चन्दन पुत्र रामबहादुर निवासी बसगवा हाशिमपुर थाना सम्मनपुर जिला अंबेडकरनगर (भागा हुआ) का नाम प्रकाश मे आया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!