तीन दिवसीय 1008 कुंडीय महायज्ञ का हुआ पूर्ण आहुति के बाद हुआ समापन, भारी संख्या में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालु यज्ञ शाला के परिक्रमा लगाकर कमाया पुण्यलाभ
मुकीम अहमद अंसारी
उघैती, बदायूं। क्षेत्र गांव रियोनाई में 1008 कुंडीय महायज्ञ का मंगलवार को विधि विधान के साथ समापन हुआ।महायज्ञ के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए यज्ञ के परिक्रमा कर पुण्यलाभ कमाया।रविवार से जारी महायज्ञ का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी नारायण हवन यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।1008 महायज्ञ में स्थानीय श्रद्धालुओं सहित बंगाल, पंजाब, हरियाणा, सहित कई प्रांतों से पहुंचकर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और हवन में आहुतिया देकर पूण्य लाभ कमाया।1008 महायज्ञ का शुभारंभ रविवार प्रात 9 बजे से शुरू हुआ जो मंगलवार तक अनवरत जारी रहा।यज्ञ समिति के स्वामी दिव्यनन्दन योगी राज महाराज ने बताया 1008 महायज्ञ तीन दिवसीय 1008 महाकुंभ का नायक का आयोजन किया गया था जिसमें स्थानीय श्रद्धालु सहित अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां देकर यज्ञशाला के परिक्रमा कर पुण्यलाभ कमाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान इस मौके पर आचार्य मुनीष नारायण शास्त्री,गिरीश चंद्र शास्त्री, विद्यानंद मिश्रा, गिरीश चंद्र शास्त्री, विपिन कुमार, रामबाबू सिंह,नेमपाल, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, झाझन सिंह,गौतम शंखधारा,शिवम प्रताप, अमन महेश्वरी, कौशल गुप्ता,राजीव गुप्ता, नबी रजा सैफी,कुलदीप तोमर ,सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

