बाराबंकी तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत एक घायल
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी में एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक के मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार डंफ़र ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि मृतक युवक की परिजनों को सूचना पुलिस ने दी है।
जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के मिश्रन पुरवा गांव के रहने वाले अंकित मिश्रा अपने साथी दिनेश मिश्रा के साथ कोटवा धाम मेला आ रहे थे। इसी बीच चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दिनेश मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर डंफ़र चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल दुर्घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कि भारी वाहन तेज रफ्तार से निकलते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों ने ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

