बदायूं। युवा कल्याण विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर बदायूं महेश चंद गुप्ता रहे।कार्यक्रम में लोक नृत्य(समूह),लोकगीत (समूह), कविता लेखन,कहानी लेखन,डिक्लेमेशन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया।जिसमें डिक्लेमेशन में प्रथम स्थान वशिष्ठ पाल, द्वितीय स्मृति तथा तृतीय आसिफा, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति सोलंकी द्वितीय तैयबा कहानी लेखन में प्रथम स्थान अलफिजा द्वितीय सेजल कविता लेखन में प्रथम स्थान मंजरुल फातिमा द्वितीय आरती श्रीवास्तव तथा विज्ञान मेले में प्रथम स्थान लक्ष्यपाल एस के इंटर कॉलेज बदायूं ,द्वितीय योगेश एवं लोकगीत(समूह) में प्रथम स्थान राजाराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तथा द्वितीय स्थान नगरपालिका इंटर कॉलेज बदायूं तथा तृतीय स्थान केदारनाथ कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ,लोक नृत्य(समूह) में प्रथम स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं तथा द्वितीय स्थान केदारनाथ इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान राजाराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा महिला शक्ति एवं युवाओं को भारत की बढ़ती विश्व स्तरीय साख में अपना योगदान देने हेतु पूर्ण समर्थन का लक्ष्य रखा एवं युवाओं को सभी प्रकार से नशे देश के समस्त कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक,बदायूं द्वारा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं युवा कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत सिंह,कांति प्रसाद,मनोज कुमार, अनुज तथा विकास शर्मा उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

