ओवैसी को शानदार प्रदर्शन पर बधाई:_ सीमांचल में AIMIM की धमाकेदार वापसी, पांच सीटों पर परचम
शमीम अंसारी बाराबंकी
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में AIMIM ने सीमांचल में एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी को पाँच महत्वपूर्ण सीटों,अमौर, बहादुरगंज, कोचाधामन, जोकीहाट और बैसी,पर जीत और बढ़त मिली है। इस प्रभावशाली परिणाम ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को राजनीतिक मानचित्र पर एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।
जीत की खबर मिलते ही AIMIM समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। सोशल मीडिया से लेकर सीमांचल की गलियों तक “ओवैसी साहब जिंदाबाद” और “AIMIM मुबारक” के नारों से फिज़ा भर उठी। जगह-जगह मिठाई बाँटी गई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी ज़ाहिर की।
AIMIM के उम्मीदवारों ने जिन सीटों पर जीत हासिल की, वे तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ सामाजिक और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी पिछले वर्षों से लगातार सक्रिय रही है।
*अमौर में अख्तरुल इमान ने दमदार जीत दर्ज की।*
बहादुरगंज और कोचाधामन में AIMIM की पकड़ एक बार फिर मजबूत हुई।
*जोकीहाट में जनता ने फिर AIMIM पर भरोसा जताया।*
जबकि बैसी में पार्टी मजबूत बढ़त बनाए हुए है।
पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि AIMIM सीमांचल के हक, हिफाज़त और तरक्की की आवाज़ को और बुलंद करेगी।
इस जीत ने न सिर्फ AIMIM का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की झलक भी दिखाई है। सीमांचल क्षेत्र में पार्टी की यह उपलब्धि ओवैसी के नेतृत्व और जमीन से जुड़े मुद्दों की राजनीति को और मजबूती देती है।
*ओवैसी साहब को दिली मुबारकबाद* यह जीत उनके नेतृत्व, रणनीति और जनता के भरोसे की मजबूत मिसाल है।

